CG News: जशपुर में मत्स्य पालन से बदल रही तस्वीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई ताकत

CG News: जशपुर में मत्स्य पालन से बदल रही तस्वीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई ताकत

CG News: जशपुर में मत्स्य पालन से बदल रही तस्वीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई ताकत

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल उत्पादन बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। मत्स्य पालन अब पोषण सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमुख साधन बनता जा रहा है।

तकनीकी सशक्तिकरण से लाभ

प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें सरकारी अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Women's group earns Rs 60 thousand from fish farming

मत्स्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

अप्रैल 2024 से मई 2026 के बीच जिले में उल्लेखनीय उत्पादन दर्ज किया गया,
• स्पॉन उत्पादन: 18.50 करोड़
• स्टे. फ्राय उत्पादन: 2.55 करोड़
• मत्स्य बीज संचयन: 2.94 करोड़
• कुल उत्पादन: 21,119 मीट्रिक टन
इसके साथ ही लगभग 80 हेक्टेयर तालाब और जलाशयों का पट्टा ग्रामीण स्तर पर आवंटित किया गया है।

लाभार्थियों की बढ़ी आय और सुरक्षा

मत्स्य पालन योजनाओं के माध्यम से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिला है,
• 19 सहकारी समितियों को अनुदान
• 13,989 हितग्राहियों को दुर्घटना बीमा लाभ
• 63 हितग्राहियों को मत्स्य बीज सहायता
• 800 लोगों को 50% अनुदान पर फिंगरलिंग
• 712 को नाव-जाल वितरण
• 335 को फुटकर मछली विक्रय सहायता
• 110 झींगा पालन इकाइयों की स्थापना

नीली क्रांति की ओर कदम

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने जिले के मत्स्य क्षेत्र को नई गति दी है। इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, निर्यात को दोगुना करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।
इसके तहत—
• 26 हेक्टेयर में तालाब निर्माण
• 5.4 हेक्टेयर में संवर्धन पोखर निर्माण
• 8 बायोफ्लॉक पॉन्ड लाइनर इकाइयों की स्थापना

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में जनगणना को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें