CG News: रायपुर में पूर्व महिला नक्सलियों ने किया रैंप वॉक, कोसा सिल्क में दिखी बदलाव की नई तस्वीर
CG News: रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वदेशी एक्सपो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में 9 आत्मसमर्पित पूर्व महिला नक्सलियों ने मॉडल्स के साथ रैंप वॉक किया. कोसा सिल्क और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बुनाई से तैयार परिधानों में उनका आत्मविश्वास लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना.

पहली बार पहुंचीं रायपुर
रैंप वॉक करने वाली सभी महिलाएं पहली बार रायपुर पहुंची थीं. उनके लिए यह कार्यक्रम सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि जिंदगी के नए अध्याय का अनुभव था. पारंपरिक परिधानों में रैंप पर चलते हुए महिलाओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने इस विशेष फैशन शो की अगुवाई की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो साझा किया और आत्मसमर्पित महिलाओं को मिल रहे प्यार और सम्मान पर खुशी जताई. इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर संघर्ष से निकलकर नई पहचान बनाई जा सकती है.

रैंप पर दिखी बस्तर की नई तस्वीर
कोसा सिल्क और हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक करती महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा को सामने रखा. उनकी मौजूदगी बदलते बस्तर की एक अलग तस्वीर भी दिखाती नजर आई, जहां हिंसा की जगह हुनर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है. यह पहल मुख्यधारा से जुड़ने की उनकी नई यात्रा को भी दर्शाती है, स्वदेशी एक्सपो में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया. इसी अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया. इसका उद्देश्य कोसा और अन्य पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाना है.
यह भी पढ़ें : CG News: 15 अगस्त पर पुलिसिंग को लेकर बड़ा फैसला, दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नरेट और रायपुर में बढ़ सकता है दायरा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
