CG News: सुशासन तिहार 2026: जनकल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगियां, जांजगीर-चांपा में मिला पक्का घर
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 प्रदेश में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए जरूरतमंद लोगों को सीधे योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है।
पूरा हुआ पक्के घर का सपना
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिलारी निवासी श्रीमती प्रीति साहू का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना आखिरकार पूरा हो गया। आर्थिक तंगी के कारण उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था, जहां बारिश के दिनों में पानी टपकने और गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली राहत
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रीमती प्रीति साहू को आवास स्वीकृत किया गया और निर्धारित राशि उपलब्ध कराई गई। सरकारी सहायता से उनके नए पक्के घर का निर्माण पूरा हुआ, जिससे परिवार को अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लाभार्थी को उनके नए घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर परिवार के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार
श्रीमती प्रीति साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है, सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ प्रदान किया जा रहा है। इससे शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है और समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: भीषण गर्मी पर CM साय की जनता से अपील, सावधानी और सेवा से बचें हीटवेव से
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
