CG News: बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी, छत्तीसगढ़ की जैव विविधता को मिली नई पहचान

CG News: बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी, छत्तीसगढ़ की जैव विविधता को मिली नई पहचान

CG News: बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी, छत्तीसगढ़ की जैव विविधता को मिली नई पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा क्षेत्र में एक बार फिर समृद्ध जैव विविधता की झलक देखने को मिली है। बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत देवपुर जंगल में आयोजित देवपुर समर कैंप 2026 के दौरान दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी (जायंट मालाबार स्क्विरल) की मौजूदगी दर्ज की गई, जिससे वन विभाग और प्रकृति प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

वन मंत्री ने दी बधाई

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर वन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन नीतियों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के सुरक्षित आवास को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा 16 मई से 22 मई 2026 तक देवपुर समर कैंप का आयोजन किया गया था। इसी दौरान 16 मई को बर्डिंग ट्रेल के दौरान इस दुर्लभ गिलहरी को देखा गया। इसकी पहचान प्रकृति प्रेमी एवं साइबर रिस्क एक्सपर्ट श्री हेमंत वर्मा ने की।

चलती ऐसे...जैसे उड़ती है! छत्तीसगढ़ के जंगल में दिखी दुर्लभ बड़ी गिलहरी,  घूमने आए छात्रों ने खींच लीं फोटोज - Chhattisgarh News

गिलहरी की खास विशेषताएं

विशाल भारतीय गिलहरी (Ratufa indica) भारत की सबसे बड़ी वृक्षवासी गिलहरियों में से एक मानी जाती है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:
• लंबाई पूंछ सहित लगभग 3 फीट तक
• शरीर पर लाल, भूरा, काला और क्रीम रंगों का सुंदर मिश्रण
• अधिकांश जीवन पेड़ों पर व्यतीत
• एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर लंबी छलांग लगाने में सक्षम

संरक्षित प्रजाति और पर्यावरण संकेत

यह दुर्लभ प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 के तहत संरक्षित है। इसका शिकार या व्यापार करना कानूनन अपराध है। वन अधिकारियों के अनुसार, इस प्रजाति का दिखना इस बात का संकेत है कि बारनवापारा क्षेत्र का पारिस्थितिकी तंत्र पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है, वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि समर कैंप में शामिल बच्चों और युवाओं के लिए यह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा। ऐसे दुर्लभ वन्यजीवों का अवलोकन नई पीढ़ी में प्रकृति संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार 2026: जनकल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगियां, जांजगीर-चांपा में मिला पक्का घर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें