CG News: छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत, 10 जून तक लगेंगे समाधान शिविर

CG News: छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत, 10 जून तक लगेंगे समाधान शिविर

CG News: छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत, 10 जून तक लगेंगे समाधान शिविर

CG News: सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत 1 मई से पूरे प्रदेश में हो गई है। यह अभियान 10 जून 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है।

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और त्वरित सेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लंबित मामलों पर विशेष फोकस

अभियान के पहले चरण में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा भुगतान, प्रमाण पत्र, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और पेंशन योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा।

गांव-शहर में लगेंगे समाधान शिविर

इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत समूहों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे और अधिकतम एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

CM करेंगे औचक निरीक्षण

अभियान के दौरान मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शिविरों का निरीक्षण करेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा और हितग्राहियों से फीडबैक लेंगे, सरकार इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। डिजिटल, प्रिंट और स्थानीय माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: श्रमिक दिवस पर बड़ा ऐलान, 800 करोड़ DBT से श्रमिकों को सीधी मदद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें