CG News: विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश

CG News: विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश

CG News: विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान

राज्यपाल ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं। उन्होंने शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, बैठक में राज्यपाल ने कहा कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। साथ ही इन क्षेत्रों में आवश्यक शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित करने पर भी बल दिया।

सर्वांगीण विकास का लक्ष्य

राज्यपाल ने छात्रावास सुविधाओं, विद्यालयीन अधोसंरचना और शिक्षकों की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिलेगा, राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में समन्वित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें : CG News: प्रशासनिक फेरबदल: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें