CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों को दिए निर्देश, वृक्षारोपण के साथ संरक्षण और देखभाल पर दें विशेष ध्यान

CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों को दिए निर्देश, वृक्षारोपण के साथ संरक्षण और देखभाल पर दें विशेष ध्यान

CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों को दिए निर्देश, वृक्षारोपण के साथ संरक्षण और देखभाल पर दें विशेष ध्यान

CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर और नया रायपुर में लगाए गए वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। लोक भवन में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के हरित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की, राज्यपाल ने कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित निगरानी, सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगाए गए पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।

ऐसे पेड़ों की कटाई की मिले अनुमति':राज्यपाल डेका बोले- विशेष पिछड़ी जनजाति  के बच्चों को दें प्राथमिकता - Cg Governor Ramen Deka Says Trees Felling -  Amar Ujala Hindi ...

अनावश्यक वृक्ष कटाई पर रोक लगाने के निर्देश

बैठक में राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही वृक्षों की कटाई की अनुमति दी जाए। उन्होंने बड़े हो चुके पेड़ों के आसपास लगे ट्री गार्ड हटाने और वृक्षों के चारों ओर बने कंक्रीट ढांचे को हटाने पर भी जोर दिया, राज्यपाल ने कहा कि पेड़ों की जड़ों तक पर्याप्त मात्रा में पानी और हवा पहुंचना उनके स्वस्थ विकास के लिए बेहद जरूरी है। कंक्रीट संरचनाओं के कारण जड़ों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे वृक्षों की वृद्धि प्रभावित होती है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया उल्लेख

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे अभियानों के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में प्रभावी योगदान दे सकें, राज्यपाल ने अधिकारियों से समन्वित प्रयास करते हुए शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वीणा सिंह को 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें