CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका की सख्त चेतावनी
CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध एवं अनियंत्रित रेत उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास के लिए रेत आवश्यक है, लेकिन इसका अंधाधुंध दोहन पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।
बैठक में दिए सख्त निर्देश
लोक भवन में आयोजित बैठक के दौरान राज्यपाल ने खनिज विभाग के सचिव से विस्तृत चर्चा की और अवैध खनन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक और व्यवस्थित होनी चाहिए, राज्यपाल ने कहा कि अनियंत्रित खुदाई से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है, जलधारण क्षमता घट रही है और भू-जल स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के जलस्रोत सूखने और जैव विविधता पर खतरे की बात भी उन्होंने उठाई।
पारदर्शी व्यवस्था पर जोर
उन्होंने सुझाव दिया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक अध्ययन आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से कराया जाए। साथ ही खनन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और अवैध उत्खनन पर 24×7 सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : CG News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
