CG News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

CG News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

CG News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

CG News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार सभी घरेलू और व्यावसायिक गैस एजेंसियों में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से वितरण किया जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति जारी

आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल सहित सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। मुख्य डिपो से ईंधन के टैंकर लगातार पहुंच रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर लंबी कतारें, अफरा-तफरी या आपूर्ति संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। नागरिक सामान्य रूप से अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ईंधन और गैस प्राप्त कर रहे हैं।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

 प्रशासन और खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल अधिकृत और आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें, क्योंकि जिले में ईंधन और गैस की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

यह भी पढ़ें : CG News: बलौदाबाजार के गिधौरी में लक्ष्मी पेट्रोलियम पर पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें