CG News: राजनांदगांव में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज

CG News: राजनांदगांव में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज

CG News: राजनांदगांव में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज

CG News: राजनांदगांव जिले में खरीफ फसलों की तैयारी को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध हो सकें, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित न हो।

वैकल्पिक खाद और नैनो तकनीक को बढ़ावा

इस वर्ष धान सहित दलहन और तिलहन फसलों में पारंपरिक खाद के साथ वैकल्पिक खाद, नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले में खरीफ सीजन के लिए कुल 68,690 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, राजनांदगांव जिले में वर्तमान में 41,509 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत अधिक है। इसमें प्रमुख रूप से यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और सिंगल सुपर फास्फेट शामिल हैं, जिससे किसानों की जरूरतें पूरी की जा रही हैं।

किसानों को नियमित खाद वितरण

उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को लगातार खाद वितरित किया जा रहा है। अब तक 14,972 किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे खरीफ सीजन की तैयारी मजबूत हुई है, जिले में इस वर्ष 13,980 क्विंटल बीज का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 6,036 क्विंटल बीज उपलब्ध है, जिसमें से 3,201 क्विंटल का भंडारण समितियों में किया गया है और 1,085 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता टीम गठित की गई है। अब तक की कार्रवाई में 28 विक्रय केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, 7 केंद्रों में खाद जब्त कर सील की गई है, और 5 निजी विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विक्रय केंद्रों की नियमित जांच जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीफ सीजन सुचारु रूप से पूरा हो सके।

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में मैंगो टूरिज्म की अपार संभावनाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें