Rewa News: ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला, फरार यूट्यूबर मनीष पटेल ने किया सरेंडर

Rewa News: ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला, फरार यूट्यूबर मनीष पटेल ने किया सरेंडर

Rewa News: ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला, फरार यूट्यूबर मनीष पटेल ने किया सरेंडर

Rewa News: सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा करने के मामले में सिविल लाइन थाना से फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

YouTuber Manish Patel arrested

कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर बढ़ा दबाव

पुलिस की लगातार कार्रवाई और हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी पर दबाव बढ़ गया था। इसके बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामला 29 जनवरी को शुरू हुआ था, जब आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। इसके बाद ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत होने पर शिकायत दर्ज कराई गई और एफआईआर दर्ज हुई।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदलता रहा ठिकाने

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थान बदल रहा था। उसने अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन सभी याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

मोबाइल और डिजिटल सबूत बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है। साथ ही अन्य डिजिटल उपकरणों और लैपटॉप की तलाश भी जारी है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

रिमांड पर पूछताछ जारी

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस पोस्ट के पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क शामिल था।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, नौतपा के तीसरे दिन तापमान 45 डिग्री के पार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें