CG News: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का गोल्ड, CG की संजू देवी की सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी

CG News: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का गोल्ड, CG की संजू देवी की सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी

CG News: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का गोल्ड, CG की संजू देवी की सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी

CG News: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस स्वर्णिम सफलता में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजू देवी ने अहम भूमिका निभाई है. इस उपलब्धि के बाद से ही संजू देवी को देश और प्रदेशभर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है.

Asian Games 2026 Gold | Korba Sanju Devi Wins Kabaddi Medal & CM Sai

मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से फोन पर बात कर उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की बेटी का यह योगदान बेहद खास और प्रेरणादायक है, मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली संजू देवी ने अपनी लगन और खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराने के बाद, फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर गोल्ड मेडल जीता.

छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव गौरव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने वीडियो कॉल कर संजू देवी का हौंसला बढ़ाया, देश को सोना दिलाने ...

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज खेल, शिक्षा और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ग्रामीण, आदिवासी और छोटे शहरों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और नए अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे भी वैश्विक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें, संजू देवी के साथ-साथ मुख्यमंत्री साय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम जीत देश के युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगी. उन्होंने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी भारतीय खिलाड़ी इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी का नया दौर, NHAI अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करेगा सड़कों की निगरानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें