CG News: सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की रायपुर वापसी, दिल्ली से 23 सितंबर को होंगे रवाना

CG News: सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की रायपुर वापसी, दिल्ली से 23 सितंबर को होंगे रवाना

CG News: सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की रायपुर वापसी, दिल्ली से 23 सितंबर को होंगे रवाना

CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव स्वास्थ्य लाभ के बाद अब रायपुर लौटने की तैयारी में हैं. सड़क हादसे के बाद उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, वे 23 सितंबर की रात करीब 8 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे. उनके वापस लौटने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

किरण सिंह देव के रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किए जाने की तैयारी है. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं में भी उनकी वापसी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ लौटने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Kiran Singh Deo Profile: पेशे से वकील, पार्टी के कर्मठ सिपाही… किरण सिंह देव  का दोबारा बने CG BJP अध्यक्ष

झांसी-ललितपुर मार्ग पर हुआ था हादसा

बता दें कि किरण सिंह देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे. इसी दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. हादसे में उन्हें कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए वे दिल्ली में रहे.

इलाज के बाद स्वास्थ्य में हुआ सुधार

दिल्ली में उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया है. इसी के बाद अब उनके छत्तीसगढ़ लौटने की तैयारी की जा रही है. तय कार्यक्रम के मुताबिक, 23 सितंबर की रात दिल्ली से रवाना होकर वे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा.

धरमलाल कौशिक ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना. उन्होंने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. अब उपचार के बाद किरण सिंह देव के रायपुर लौटने का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में पांच पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें