CG News: NEET UG 2026: बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में बड़ा अवसर, ESIC की नई पहल
CG News: केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में एक महत्वपूर्ण अवसर की घोषणा की है। NEET UG प्रवेश प्रक्रिया के तहत विशेष आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है।
700 मेडिकल सीटों का आरक्षण
ESIC द्वारा देशभर के 20 मेडिकल कॉलेजों में कुल 700 सीटें श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मेडिकल शिक्षा में बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि वे डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकें, इस योजना के अंतर्गत NEET UG 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार ESIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: www.esic.nic.in अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी निकटतम ESIC शाखा कार्यालय या राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध
योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800112526 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। इससे योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को NEET UG के माध्यम से डॉक्टर बनने का बेहतर मार्ग मिलेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी, छत्तीसगढ़ की जैव विविधता को मिली नई पहचान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
