CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ऋण सुविधा, बिना ब्याज मिलेगा अल्पकालिक लोन

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ऋण सुविधा, बिना ब्याज मिलेगा अल्पकालिक लोन

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ऋण सुविधा, बिना ब्याज मिलेगा अल्पकालिक लोन

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की आकस्मिक आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना लागू की है. इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को बिना ब्याज अल्पकालिक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से कर्मचारियों को अब आवेदन के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, योजना का संचालन राज्य सरकार के ई-कोष पोर्टल के Employee Corner के माध्यम से किया जा रहा है. कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन कर ई-केवाईसी और डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी कर आवेदन कर सकते हैं. स्वीकृति मिलने के बाद ऋण की राशि सीधे संबंधित कर्मचारी के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है. इससे पूरी व्यवस्था तेज, पारदर्शी और पेपरलेस बन गई है.

Cg News:सरकारी कर्मचारियों को राहत, अब ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेने की जरूरत नहीं, घर बैठे मिलेगा अल्पावधि ऋण - Relief For Government Employees, No Need To Take Loan On Interest, Short

हजारों कर्मचारी उठा चुके हैं लाभ

योजना शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इसका लाभ लिया है. शुरुआती दो महीनों में 73 हजार से अधिक कर्मचारियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जबकि 27 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बिना ब्याज अल्पकालिक ऋण की सुविधा मिल चुकी है. सरकार का कहना है कि इससे जरूरत के समय कर्मचारियों को त्वरित आर्थिक सहायता मिल रही है, योजना के तहत आवेदन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाती है. किसी भी प्रकार के कागजी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होती. स्वीकृत ऋण सीधे बैंक खाते में पहुंचता है और उसकी मासिक किस्त कर्मचारी के वेतन से स्वतः कट जाती है, जिससे भुगतान प्रक्रिया भी आसान बनी रहती है.

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन, जानिए क्या है पूरी योजना - chhattisgarhaaspaas

लंबी अवधि के ऋण का भी विकल्प

सरकार ने कर्मचारियों के लिए अधिक राशि की आवश्यकता होने पर लंबी अवधि के ऋण की भी व्यवस्था की है. पात्र कर्मचारी अपने वेतनमान के अनुसार अधिकतम 60 माह तक की अवधि के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं. यह सुविधा सामान्य व्यक्तिगत ऋण की तुलना में कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम रहेगा, सरकार का मानना है कि यह पहल कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन को भी मजबूत करेगी. जरूरत के समय त्वरित वित्तीय सहायता मिलने से कर्मचारी आर्थिक तनाव से राहत पाकर अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी में औषधीय खेती से बदली महिलाओं की तस्वीर, बंजर जमीन बनी बेहतर आय का जरिया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें