CG News: NHAI की नई डिजिटल सुविधा, अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से घर बैठे बनाएं लोकल टोल पास, मिलेंगी कई स्मार्ट सेवाएं
CG News: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, NHAI, ने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों और हाईवे यात्रियों के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू की है. अब टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र स्थानीय निवासी ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे डिजिटल लोकल पास बनवा सकेंगे. इस पास के जरिए संबंधित टोल प्लाजा पर पूरे महीने बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के असीमित आवाजाही की सुविधा मिलेगी, नई व्यवस्था के बाद स्थानीय लोगों को टोल प्लाजा पर जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर डिजिटल लोकल पास जारी किया जाएगा. इससे समय की बचत होगी और पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक बन जाएगी.
22 भारतीय भाषाओं में दर्ज कर सकेंगे शिकायत
NHAI ने ऐप में बहुभाषी सुविधा भी जोड़ी है. अब उपयोगकर्ता 22 भारतीय भाषाओं में अपनी शिकायत, सुझाव या सवाल लिखकर या आवाज के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे. ऐप संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जरूरत पड़ने पर उचित सेवा तक पहुंचने में भी मदद करेगा, ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप के जरिए यात्री अपने FASTag का ब्लैकलिस्ट स्टेटस आसानी से देख सकेंगे. इसके अलावा यदि कोई ई-नोटिस लंबित है, तो उसकी जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध होगी. इससे सफर के दौरान अनावश्यक परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी.
‘मार्ग मित्र’ सहायता केंद्र भी ऐप में शामिल
यात्रियों की सुविधा के लिए NHAI ने ‘मार्ग मित्र’ सहायता केंद्र की शुरुआत भी की है. इसे ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से जोड़ा गया है, जहां उपयोगकर्ता जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, सहायता मांग सकते हैं और अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, NHAI के अनुसार, नई डिजिटल सुविधाओं का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को अधिक सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है. मोबाइल ऐप के जरिए कई सेवाएं उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा, प्रक्रियाएं आसान होंगी और हाईवे पर सफर का अनुभव पहले से बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 14 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की तैयारी, पहली बार बस्तर में बनेंगे पंप स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
