CG News: रायपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर जोर

CG News: रायपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर जोर

CG News: रायपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर जोर

CG News: रायपुर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण, सही संग्रहण, वैज्ञानिक प्रसंस्करण और पर्यावरण अनुकूल निस्तारण स्वच्छ और स्वस्थ शहरों के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है. इसके जरिए प्रदूषण को कम करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया.

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य  स्तरीय कार्यशाला आयोजित – Janmat CG

जनभागीदारी को बताया सबसे अहम

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है. उन्होंने नागरिकों, स्थानीय निकायों और संस्थानों से कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण में सक्रिय सहयोग की अपील की, कार्यशाला में बताया गया कि नए नियम केवल कानूनी व्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संसाधनों के दोबारा उपयोग और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं. साथ ही बड़े स्तर पर कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई.

सफल मॉडलों को किया गया साझा

बैठक में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सीमेंट संयंत्रों में आरडीएफ के उपयोग से कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के मॉडल की जानकारी दी गई. इसके अलावा स्वच्छता दीदियों के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी प्रभावी मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया, कार्यशाला में शहरी और ग्रामीण निकायों, उद्योगों, ईको क्लबों, स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण विभाग के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पूरे छत्तीसगढ़ को जीरो वेस्ट स्टेट बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना था.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गुणवत्ता सुधार और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें