CG News: श्रीनगर चिंतन शिविर में तय हुआ रोडमैप, भारत को खेल सुपरपावर बनाने की तैयारी तेज

CG News: श्रीनगर चिंतन शिविर में तय हुआ रोडमैप, भारत को खेल सुपरपावर बनाने की तैयारी तेज

CG News: श्रीनगर चिंतन शिविर में तय हुआ रोडमैप, भारत को खेल सुपरपावर बनाने की तैयारी तेज

CG News: भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए श्रीनगर में दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। इस शिविर में देशभर के खेल मंत्री, विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल होकर खेलों के भविष्य का खाका तैयार कर रहे हैं।

श्रीनगर में खेलों का महामंथन

शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित इस चिंतन शिविर में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए खेलों के समग्र विकास पर गहन चर्चा की जा रही है। इसमें खेल नीति को मजबूत बनाने और नई रणनीतियों पर विचार हो रहा है, शिविर का मुख्य फोकस भारत को 2047 तक विश्व की अग्रणी खेल शक्ति बनाना है। इसके लिए मेडल स्ट्रेटजी, ओलंपिक प्रदर्शन सुधार और दीर्घकालिक योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

मंडाविया ने श्रीनगर चिंतन शिविर में जमीनी स्तर पर खेल क्रांति का आह्वान  किया - द न्यूज नाउ

मेडल स्ट्रेटजी और स्पोर्ट्स साइंस पर जोर

पहले सत्र में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स साइंस, आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों और कोचिंग सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया गया। लक्ष्य है कि भारत आने वाले ओलंपिक में टॉप 5 देशों में जगह बनाए, चर्चा में यह बात सामने आई कि खेलों में सफलता के लिए जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान बेहद जरूरी है। इसके लिए स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।

डोपिंग के खिलाफ सख्त नीति

खेलों में पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने के लिए डोपिंग के खिलाफ कड़े कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया। खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और प्रोफेशनल माहौल सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

ग्रामीण भारत बनेगा खेलों की नई ताकत

शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति विकसित करने, बेहतर खेल सुविधाएं देने और बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने पर खास ध्यान दिया गया। माना गया कि असली प्रतिभा गांवों से ही निकलती है।

छत्तीसगढ़ का विज़न

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य का विज़न साझा करते हुए कहा कि हर गांव से खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का लक्ष्य है। राज्य सरकार खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: अबूझमाड़ में विकास की नई रफ्तार, नक्सलमुक्त बस्तर में तेजी से हो रहा अधोसंरचना निर्माण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें