MP News: दतिया में प्रेमी बना कातिल: शादी का दबाव और विवाद के बाद प्रेमिका की हत्या, नदी में फेंका शव

MP News: दतिया में प्रेमी बना कातिल: शादी का दबाव और विवाद के बाद प्रेमिका की हत्या, नदी में फेंका शव

MP News: दतिया में प्रेमी बना कातिल: शादी का दबाव और विवाद के बाद प्रेमिका की हत्या, नदी में फेंका शव

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पंडोखर थाना पुलिस ने एक युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बंटी दोहरे दतिया जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के मेघाना पाली गांव का रहने वाला है। वह सूरत की एक फैक्ट्री में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली अंजलि से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार अंजलि पहले से शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी, जबकि आरोपी बंटी भी शादीशुदा था। कुछ समय बाद बंटी ने अंजलि से दूरी बनानी शुरू कर दी, लेकिन अंजलि उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि अंजलि ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर बंटी की पत्नी को अश्लील मैसेज और धमकियां भेजीं। इससे परेशान होकर बंटी के परिवार ने भांडेर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

गुस्से में कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि अंजलि 23 मई को सूरत से करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय कर दतिया पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात बंटी से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने अंजलि का मोबाइल चेक किया, जिसमें उसे अपनी पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिले। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर बंटी ने अंजलि की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में बड़ा बदलाव, कैंसर-हार्ट अटैक समेत गंभीर बीमारियों पर बढ़ी आर्थिक मदद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें