MP News: उज्जैन में इंदौर जा रही बस में टायर फटने से लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
MP News: उज्जैन से लगभग 15 किलोमीटर दूर रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, उज्जैन से इंदौर जा रही एक बस में दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई, घटना के समय बस में करीब 12 यात्री सवार थे, बस से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई, देखते ही देखते पूरी बस आग के गोल में तब्दील हो गई, हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

टायर फटने से अनियंत्रित होकर लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामवास क्षेत्र में अचानक बस का टायर फट गया था, जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और उसमें आग लग गई, घटना की सूचना मिलने के लगभग पौन घंटे बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और केवल उसका लोहे का ढांचा ही शेष बचा.
बस की पहचान को लेकर विरोधाभास
दुर्घटनाग्रस्त बस की पहचान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के बयानों में अंतर देखने को मिला है, बस के सामने वाले कांच पर ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ लिखा हुआ था, हालांकि उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह का कहना है कि यह एक प्राइवेट ऑपरेटर की बस थी, वहीं उज्जैन आरटीओ संतोष मालवीय के अनुसार यह सूत्र सेवा की बस थी, जिसे हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम के लिए भोपाल भी ले जाया गया था.
भोपाल से हुआ था योजना का शुभारंभ
उल्लेखनीय है कि ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया था, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना के तहत 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जिसमें धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन को 10 बसें आवंटित की गई थीं.
योजना से जुड़ी बसों की सुरक्षा पर उठे सवाल
सुगम बस सेवा से जुड़ी गाड़ियों की सुरक्षा और रखरखाव पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, इससे पहले इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में 27 सितंबर को ई-बस सेवा के शुभारंभ के महज दो दिन बाद एक बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसने तीन लोगों को कुचल दिया था और हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, अब उज्जैन में चलती बस में आग लगने की घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 750 बेड का मैटरनिटी और 300 बेड का कैंसर अस्पताल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










