MP News: भोपाल ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति-सास जेल में, CBI जांच में मानसिक स्थिति और प्रेग्नेंसी एंगल पर फोकस

MP News: भोपाल ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति-सास जेल में, CBI जांच में मानसिक स्थिति और प्रेग्नेंसी एंगल पर फोकस

MP News: भोपाल ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति-सास जेल में, CBI जांच में मानसिक स्थिति और प्रेग्नेंसी एंगल पर फोकस

MP News: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच तेजी पकड़ चुकी है। इस केस में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं और वे 16 जून तक जेल में रहेंगे।

CBI जांच में बड़े खुलासे! SI कार में लेकर घूमता रहा फांसी का फंदा, 6 महीने  से ट्विशा को नहीं मिली थी सैलरी, और...

CBI जांच में क्या हो रहा है?

मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ में है, जो यह पता लगाने में जुटी है कि ट्विशा मानसिक रूप से बीमार थीं या नहीं। सास गिरिबाला सिंह ने पहले दावा किया था कि ट्विशा का मानसिक इलाज चल रहा था और वह साइकेट्रिस्ट की देखरेख में थीं, सीबीआई ने इस संबंध में डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी से भी पूछताछ की है। हालांकि डॉक्टर ने मरीज की गोपनीयता का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

मानसिक स्वास्थ्य पर अलग-अलग दावे

परिवार और आरोपियों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। सास का कहना है कि ट्विशा मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं, जबकि पति समर्थ सिंह ने दावा किया है कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर या एडजस्टमेंट डिसऑर्डर जैसी स्थिति हो सकती है, बताया जा रहा है कि इलाज की शुरुआत प्रेग्नेंसी से जुड़ी परेशानियों के बाद हुई थी और इस दौरान ट्विशा के वजन में भी काफी गिरावट दर्ज की गई थी।

प्रेग्नेंसी एंगल पर जांच

सीबीआई की जांच का एक अहम फोकस ट्विशा की प्रेग्नेंसी है। सूत्रों के मुताबिक डिजिटल सबूतों से यह संकेत मिले हैं कि पति-पत्नी के बीच विवाद का बड़ा कारण यही मुद्दा था, यह भी सामने आया है कि 30 अप्रैल को दोनों की सहमति से प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन कराया गया था, हालांकि इस पर अभी जांच जारी है।

डिजिटल सबूतों की जांच

जांच टीम अब ट्विशा और समर्थ के लैपटॉप और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कर रही है। इन डिवाइस में चैट, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मौजूद होने की संभावना है, सवाल यह भी उठ रहा है कि इन डिवाइसों को पहले ही जब्त क्यों नहीं किया गया, सीबीआई अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, मानसिक स्थिति, पारिवारिक विवाद और डिजिटल एविडेंस। आने वाले दिनों में जांच से और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के क्योंटी फॉल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की 200 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें