MP News: राजगढ़ में बड़ा हादसा, नाले में बही ईको वैन, 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

MP News: राजगढ़ जिले के पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले के पास पानी के तेज बहाव में एक ईको वैन बह गई. हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला.

MP News: राजगढ़ में बड़ा हादसा, नाले में बही ईको वैन, 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

MP News: राजगढ़ जिले के पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले के पास पानी के तेज बहाव में एक ईको वैन बह गई. हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला.

वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके अंदर कोई शव नहीं मिला।

सतवास से कड़लावद जा रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, वैन में सवार सभी लोग देवास जिले के सतवास क्षेत्र के धांसड़ गांव के रहने वाले थे और कड़लावद जा रहे थे. बताया गया कि झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है और तेज बारिश के कारण पानी पुल के ऊपर से बह रहा था. इसी दौरान ड्राइवर मुकेश सिंह ने वाहन आगे बढ़ा दिया और गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, लोगों ने ड्राइवर को रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन वाहन आगे बढ़ा दिया गया.

हादसे में 9 लोगों की मौत

इस हादसे में शंकर सिंह, उनकी पत्नी सागरबाई, रीनू, 3 वर्षीय राजवीर, जसप्रीत, विशाल चौहान, पूजा, रिशिका और आनंद सिंह की मौत हुई है. वहीं वाहन चालक मुकेश सिंह और हुकुम सिंह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी की. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

इलाज के लिए जा रहे थे

हादसे में बचे मुकेश के मुताबिक, परिवार एक महिला को इलाज के लिए कनावड़ धाम ले जा रहा था. नाले में बाढ़ की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने उन्हें आगे जाने से मना किया था और करीब 15 मिनट तक वाहन रोका गया. मुकेश के अनुसार, परिवार के कुछ लोगों ने समय पर पहुंचने के लिए गाड़ी आगे ले जाने को कहा, जिसके बाद उन्होंने वाहन पानी में उतार दिया. पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन सड़क पर डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए थे और रास्ता पानी में डूबा हुआ था. हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा फायरिंग केस का खुलासा, पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, दो नाबालिगों के साथ रची थी साजिश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें