MP News: मेडिकल शिक्षा में बड़ा फैसला, MBBS की 700 और PG की 1073 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव
MP News: मध्य प्रदेश सरकार राज्य में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल सीटें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत एमबीबीएस और पीजी सीटों में बड़े स्तर पर वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
700 MBBS और 1073 PG सीटें बढ़ाने का प्लान
सरकार ने एमबीबीएस की 700 और पीजी की 1073 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल कमीशन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद राज्य में मेडिकल शिक्षा का दायरा काफी बढ़ जाएगा, एनएमसी ने 2023 में नियमों में बदलाव करते हुए मेडिकल कॉलेजों के लिए 150 सीटों की सीमा खत्म कर दी थी। अब कॉलेज अपनी क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर सीटें बढ़ा सकते हैं।
इन शहरों में बढ़ेंगी ज्यादा सीटें
सरकार के प्रस्ताव के अनुसार:
• रीवा, सतना और सागर में 100-100 सीटें बढ़ेंगी
• ग्वालियर, सिवनी, शहडोल, छिंदवाड़ा और मंदसौर में 50-50 सीटें बढ़ाने की योजना
• विदिशा और रतलाम में 20-20 सीटें बढ़ेंगी
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर फोकस
पीजी सीटों में बढ़ोतरी का मकसद स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैयार करना है। एमडी मेडिसिन में 120 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है, जबकि पीडियाट्रिक्स, गायनिक और एनेस्थिसिया में 80-80 सीटें बढ़ाने की योजना है, इस फैसले से न केवल मेडिकल छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि आने वाले समय में राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश को मिलेगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, भोपाल से कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
