MP News: मध्य प्रदेश को मिलेगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, भोपाल से कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

MP News: मध्य प्रदेश को मिलेगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, भोपाल से कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

MP News: मध्य प्रदेश को मिलेगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, भोपाल से कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

MP News: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में जल्द ही 5 नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मंजूरी मिलते ही इन्हें पटरी पर उतार दिया जाएगा।

भोपाल से चलेंगी दो नई ट्रेनें

भोपाल मंडल से दो ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है। पहली ट्रेन भोपाल से लखनऊ के बीच चलेगी, जिसमें 20 कोच होंगे और यह दूरी 7 से 8 घंटे में पूरी करेगी, वहीं दूसरी ट्रेन भोपाल से पटना के बीच चलाई जाएगी, जिसे “अमृत भारत” ट्रेन के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें स्लीपर और एसी कोच की सुविधा होगी।

तीन और ट्रेनों का रोडमैप तैयार

इसके अलावा 3 और नई वंदे भारत ट्रेनों को लेकर भी योजना तैयार कर ली गई है। इनमें संभावित रूट शामिल हैं:
• इंदौर – भोपाल – जबलपुर
• जबलपुर – गोंदिया – चांदा फोर्ट
• भोपाल – ओरछा
इनका औपचारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है।

पहले से चल रहीं कई वंदे भारत ट्रेनें

राज्य में पहले से ही कई वंदे भारत ट्रेन संचालित हैं, जिनमें रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन, इंदौर–नागपुर, भोपाल–रीवा और खजुराहो–वाराणसी जैसे रूट शामिल हैं, नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही मध्य प्रदेश में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : MP News: PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा प्रस्तावित, दमोह में 517 एकड़ में गोशाला का करेंगे भूमि पूजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें