MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी स्थिर

MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी स्थिर

MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी स्थिर

MP News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोमवार (20 अप्रैल 2026) को सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर बाजार में तेजी के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे।

भोपाल में सोने के दाम गिरे

राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को 15534 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो रविवार के मुकाबले 49 रुपये कम है, 10 ग्राम सोने की कीमत 1,55,340 रुपये रही, जिसमें करीब 490 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

up-gold-silver-price-15-december-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down  UP Gold Silver Price Today: आगरा-गोरखपुर में सोने में गिरावट और चांदी स्थिर,  जानें ...

22 कैरेट सोना भी सस्ता

22 कैरेट सोने के दामों में भी गिरावट देखने को मिली।
• 1 ग्राम कीमत: 14240 रुपये (45 रुपये की गिरावट)
• 10 ग्राम कीमत: 1,42,400 रुपये (450 रुपये की गिरावट)

चांदी के दाम स्थिर

सोमवार को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
• 1 ग्राम चांदी: 275 रुपये
• 1 किलो चांदी: 2,75,000 रुपये

शादी सीजन में बदल रहा ट्रेंड

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। शादी का सीजन शुरू होने के बावजूद लोग अब भारी गहनों की बजाय हल्के वजन के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं, वैश्विक तनाव और शेयर बाजार की हलचल के बीच आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के ग्राम खजुरी के जंगल में भीषण आग, 4 घंटे की मशक्कत के बाद 80% आग पर काबू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें