MP News: जीतू पटवारी का नरोत्तम मिश्रा पर हमला, प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस बरकरार

MP News: जीतू पटवारी का नरोत्तम मिश्रा पर हमला, प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस बरकरार

MP News: जीतू पटवारी का नरोत्तम मिश्रा पर हमला, प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस बरकरार

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तय समय से करीब चार घंटे बाद पहुंचे. नेताओं के आते ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई और पूरा माहौल चुनावी नारों से गूंज उठा.

निर्धारित  समय से दोनों नेता 4 घंटे की देरी से पहुंचे। - Dainik Bhaskar

जीतू पटवारी ने भाजपा पर बोला हमला

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दतिया की जनता सब कुछ देख रही है और इस बार अहंकार का जवाब मतदान से देगी. साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की.

बारी बारी से सभी नेता संबोधित कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील

पटवारी ने कहा कि चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य केवल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह, हाथ के पंजे, को जिताना होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया है और अब जनता बदलाव चाहती है.

नामांकन की तारीख पर हुई चर्चा

अपने भाषण के दौरान जीतू पटवारी ने पहले 12 जुलाई को नामांकन दाखिल करने की बात कही. बाद में उन्हें बताया गया कि उस दिन रविवार है, जिसके बाद उन्होंने कहा कि नामांकन शनिवार या सोमवार को कराया जाएगा.

उम्मीदवार के नाम पर बना रहा सस्पेंस

कार्यक्रम के दौरान पटवारी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाए. इस पर कार्यकर्ताओं ने समर्थन में आवाज उठाई, लेकिन उन्होंने केवल इतना कहा कि उनका प्रत्याशी “हाथ का पंजा” है. इसके बाद भी उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया गया, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं.

दिग्विजय सिंह के संबोधन के बीच फोन पर जुड़ें राजेंद्र भारती

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का संबोधन चल रहा था. इसी बीच जीतू पटवारी मोबाइल फोन लेकर मंच पर पहुंचे. फोन पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि दिल्ली में हर्निया ऑपरेशन होने के कारण वे सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके. उनकी बात स्पीकर पर कार्यकर्ताओं को भी सुनाई गई.

कांग्रेस में दावेदारों को लेकर चर्चा जारी

दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस में कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं. ऐसे में इस सम्मेलन को संगठन में एकजुटता और चुनावी रणनीति तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा था. हालांकि उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं होने से अब राजनीतिक हलकों में अटकलें और तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें