MP News: जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में तूफान के बीच क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बरगी डैम में तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया।

30 से ज्यादा लोग थे सवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। इनमें से करीब 15 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, अब तक 4 लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि 4 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।
SDRF और पुलिस रेस्क्यू में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही SDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हो गई है और सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है, स्थानीय सूत्रों के अनुसार अचानक आए तेज तूफान और हवा के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही देर में पानी में समा गया।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। राहत और बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और मौसम के दौरान जल पर्यटन पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना है।
यह भी पढ़ें : MP News: MP अस्पताल सहायक भर्ती 2026: 1200 पदों पर निकली भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू, 49 हजार तक सैलरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
