MP News: टोकरखेड़ा गांव के खेत में कैसे पहुंचा प्लेन, गूगल मैप की वायरल फोटो की पूरी सच्चाई

MP News: टोकरखेड़ा गांव के खेत में कैसे पहुंचा प्लेन, गूगल मैप की वायरल फोटो की पूरी सच्चाई

MP News: टोकरखेड़ा गांव के खेत में कैसे पहुंचा प्लेन, गूगल मैप की वायरल फोटो की पूरी सच्चाई

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के टोकरखेड़ा गांव की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. गूगल मैप के स्क्रीन शॉट में खेत के बीचों बीच एक हवाई जहाज दिखाई दे रहा है. तस्वीर देखने के बाद लोग हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर एक बड़ा विमान खेत में कैसे पहुंच गया.

Khandwa News

वायरल तस्वीर की असली सच्चाई

गूगल मैप पर यह तस्वीर छैगांवमाखन के पास टोकरखेड़ा गांव में शिवपुरी फार्म हाउस के आसपास की दिखाई जा रही है. लेकिन हकीकत में उस जगह पर कोई हवाई जहाज मौजूद नहीं है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर तस्वीर में विमान दिखाई दे रहा है, यह तस्वीर गूगल मैप की इमेज कैप्चर प्रक्रिया के दौरान बनी हो सकती है. जब गूगल मैप के लिए क्षेत्र की तस्वीर ली जा रही होगी, उसी समय, वहां वास्तव में खाली खेत है और वहां कभी कोई प्लेन नहीं उतरा.

विशेषज्ञों ने बताई तस्वीर की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, यह तस्वीर गूगल मैप की इमेज कैप्चर प्रक्रिया के दौरान बनी हो सकती है. जब गूगल मैप के लिए क्षेत्र की तस्वीर ली जा रही होगी, उसी समय आसमान से कोई विमान गुजर रहा होगा. कैमरे में कैद हुई उस तस्वीर के कारण ऐसा दिखाई दे रहा है कि विमान जमीन पर खड़ा है.

गांव में कभी नहीं उतरा कोई विमान

टोकरखेड़ा गांव के लोगों ने बताया कि यहां न तो कोई हवाई पट्टी है और न ही कभी कोई विमान उतरा है. खेत में प्लेन दिखाई देने वाली यह तस्वीर लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं थी. जानकारी मिलने के बाद कई लोग गूगल मैप पर इस जगह को खोज रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी तस्वीर

गूगल मैप की इस अजीब तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. हालांकि जांच के बाद साफ हो गया है कि खेत में खड़ा दिखाई दे रहा विमान असल में गूगल मैप की तस्वीर में कैद हुआ एक संयोग है, न कि कोई वास्तविक विमान.

यह भी पढ़ें : MP News: एंजायटी से लड़कर इंडियन आइडल तक का सफर, तनिष्क शुक्ला ने बढ़ाया जबलपुर और मध्य प्रदेश का मान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें