MP News: MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा, लाखों छात्रों को राहत
MP News: मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के अनुसार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा।

16 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल
इस वर्ष करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 10वीं के लगभग 9 लाख 7 हजार और 12वीं के करीब 7 लाख छात्र शामिल रहे। परीक्षा के लिए 3856 केंद्र बनाए गए थे, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन का काम तेजी से पूरा किया गया है। हर स्तर पर जांच की गई ताकि कोई त्रुटि न रहे।
नकल रोकने के कड़े इंतजाम
परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड, CCTV और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद प्रदेश में करीब 100 नकल प्रकरण सामने आए, जिनमें मुरैना में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए, गांधी मेडिकल कॉलेज की डॉ. रुचि सोनी ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों पर रिजल्ट को लेकर दबाव न डालें। उन्होंने कहा कि एक परीक्षा जीवन तय नहीं करती और बच्चों को मानसिक सहयोग देना जरूरी है।
समय पर रिजल्ट से राहत
शिक्षा विभाग का उद्देश्य समय पर परिणाम जारी करना है, ताकि छात्र बिना देरी अगली कक्षा या कोर्स में प्रवेश ले सकें। तय समय पर रिजल्ट आने से छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी, MP बोर्ड का यह रिजल्ट लाखों छात्रों के भविष्य का अगला कदम तय करेगा, ऐसे में सभी की नजर 15 अप्रैल सुबह 11 बजे पर टिकी है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में TET को लेकर नया आदेश जल्द, डेढ़ लाख शिक्षकों पर पड़ेगा असर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
