MP News: MPPSC मेंस परीक्षा आवेदन शुरू, देर करने पर 25,000 रुपये तक जुर्माना
MP News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास कर चुके हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण चरण है। समय पर आवेदन न करने पर भारी लेट फीस भी देनी पड़ सकती है।
140 पदों के लिए 3044 उम्मीदवार चयनित
इस बार राज्य सेवा परीक्षा के तहत 155 पद और राज्य वन सेवा के 36 पदों पर भर्ती निकाली गई है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद कुल 140 पदों के लिए 3044 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, इसके अलावा 15 अस्थायी पदों के लिए 731 अभ्यर्थियों को भी मेंस परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
13 जिलों में होगा परीक्षा आयोजन
मेंस परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 13 जिलों में किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, बालाघाट, बड़वानी, छिंदवाड़ा और शहडोल, परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी और इसकी अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है।
अंतिम तिथि और लेट फीस
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है।
• 16 से 22 जून तक आवेदन करने पर: ₹3,000 लेट फीस
• 23 जून से 14 अगस्त तक आवेदन करने पर: ₹25,000 जुर्माना
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट MPPSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा की तारीखें घोषित
• राज्य सेवा मुख्य परीक्षा: 7 से 12 सितंबर
• राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा: 27 सितंबर
परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। मेंस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, प्रारंभिक परीक्षा में OBC आरक्षण के तहत 87:13 फॉर्मूले के आधार पर चयन प्रक्रिया अपनाई गई है। मेंस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन के प्राचीन मंदिरों का होगा वैज्ञानिक तरीके से जीर्णोद्धार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
