Rewa News: रीवा सड़क हादसा केस में बड़ा अपडेट, जांच के लिए SIT गठित

Rewa News: रीवा सड़क हादसा केस में बड़ा अपडेट, जांच के लिए SIT गठित

Rewa News: रीवा सड़क हादसा केस में बड़ा अपडेट, जांच के लिए SIT गठित

Rewa News: रीवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई है।

20 मई को हुआ था दर्दनाक हादसा

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने 20 मई की सुबह एक कार की चपेट में आने से आर्यिका श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी का निधन हो गया था, हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। प्रारंभिक जांच में कार चालक को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Rewa News

SIT करेगी पूरे मामले की गहन जांच

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, इस टीम का नेतृत्व एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा करेंगे। टीम में कुल 10 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जो मामले की हर पहलू से जांच करेंगे।

SIT में शामिल अधिकारी

एसआईटी में विभिन्न शाखाओं और थानों के अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं
• सीएसपी सिविल लाइन
• डॉ. रितु उपाध्याय
• टीआई विजय सिंह बघेल (सिविल लाइन)
• टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा (विश्वविद्यालय थाना)
• ट्रैफिक इंचार्ज अनीमा शर्मा
• एसआई दलजीत सिंह
• साइबर सेल से एसआई गौरव मिश्रा
• एमटी शाखा प्रभारी सूबेदार सुगम चतुर्वेदी
• प्रधान आरक्षक त्रिदेव तिवारी
• आरक्षक अंशुमान सोनी

प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर बनी SIT

यह SIT प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक जैन के आवेदन और जैन समाज की मांग के बाद गठित की गई है। परिजनों और समाज का कहना है कि यह हादसा सिर्फ दुर्घटना नहीं, बल्कि इसकी गहन जांच जरूरी है।

जैन समाज और संगठनों का प्रदर्शन

हादसे के बाद से प्रदेश के कई शहरों में जैन समाज और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, झालावाड़ जिले के डग नगर में भी समाजजनों ने मौन रैली निकालकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। रैली गणेश चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस थाना पहुंची, लगातार हो रहे प्रदर्शनों में लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। SIT गठन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पूरे मामले की सभी एंगल से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP News: MPPSC मेंस परीक्षा आवेदन शुरू, देर करने पर 25,000 रुपये तक जुर्माना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें