Rewa News: रीवा में पेड़ काटने का विरोध करने पर बुजुर्ग को चाकुओं से गोदा, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
Rewa News: रीवा जिले में चंदन के पेड़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नौबस्ता चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पेड़ काटने के विवाद में हुई हत्या
मृतक उमाकांत मिश्रा ने अपने घर में लगे चंदन के पेड़ की कटाई का विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (SGMH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को संभावित खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल पाठक है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: MP में नर्सिंग एडमिशन प्रक्रिया बदलेगी, GNST परीक्षा खत्म करने पर विचार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
