MP News: ग्रेड पे समेत कई मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल जारी, सरकार ने FIR पर लिया बड़ा फैसला
MP News: मध्य प्रदेश में ग्रेड पे सुधार सहित कई मांगों को लेकर पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से शासन के सामने अपनी मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके बाद हड़ताल का फैसला किया गया.

सरकार ने FIR दर्ज करने से पहले जांच के दिए निर्देश
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई रमेश कुमार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हड़ताली पटवारियों के खिलाफ सीधे FIR दर्ज न की जाए, किसी भी कार्रवाई से पहले प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाई जाए.
ग्रेड पे बढ़ाने सहित कई प्रमुख मांगें
पटवारी संघ ने ग्रेड पे कम से कम 4200 रुपये और पे लेवल 7 लागू करने, कैडर रिव्यू और वेतनमान की विसंगतियां दूर करने, नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा जल्द कराने और नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण निरस्त करने की मांग सरकार के सामने रखी है.
राजस्व मंत्री से हुई चर्चा
पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र बघेल और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बीच बैठक हुई, मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने रखा जाएगा और सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा.
तीन दिन बाद शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल
पटवारी 15 से 17 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहे, इसके बाद उन्होंने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए और प्रशासनिक निर्देशों पर भी अमल नहीं किया, मांगें पूरी नहीं होने पर 3 अगस्त से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई.
यह भी पढ़ें : MP News: फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड 2025 की दौड़ में, वियतनाम में दिखाएंगी भारत का दम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
