MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार पर सस्पेंस, शोभा भारती का नाम सबसे आगे

MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार पर सस्पेंस, शोभा भारती का नाम सबसे आगे

MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार पर सस्पेंस, शोभा भारती का नाम सबसे आगे

MP News: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने में जुटी है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम सबसे आगे चल रहा है.

अवधेश नायक। - Dainik Bhaskar

तीन नामों पर मंथन

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दतिया उपचुनाव के लिए पार्टी के पैनल में तीन नाम शामिल हैं. इनमें शोभा भारती, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नाम पर चर्चा चल रही है. अंतिम फैसला जल्द होने की संभावना है, सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को मैदान में उतारकर सहानुभूति का लाभ लेने की रणनीति बना सकती है. राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता अदालत से सजा मिलने के बाद समाप्त हुई थी, जिसके चलते दतिया सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है.

अवधेश नायक भी मजबूत दावेदार

अवधेश नायक भी टिकट की दौड़ में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पहले कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा गया. इसके बावजूद अवधेश नायक ने पार्टी के लिए प्रचार किया था और अब वे अपने योगदान के आधार पर टिकट की उम्मीद लगाए हुए हैं.

सपा और बसपा भी बना रही रणनीति

समाजवादी पार्टी ने भी उपचुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. पार्टी का कहना है कि अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया जाएगा. वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का इंतजार कर रही है.

उम्मीदवार के ऐलान पर टिकी नजर

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस किसे उम्मीदवार बनाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं. फिलहाल पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उम्मीदवार के ऐलान के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और अधिक साफ होगी.

यह भी पढ़ें : MP News: 70 हजार शिक्षकों को TET से छूट दिलाने सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, जानिए पूरा मामला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें