MP News: शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के डिफेंस प्लांट का भूमि पूजन, 5 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद

MP News: शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के डिफेंस प्लांट का भूमि पूजन, 5 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद

MP News: शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के डिफेंस प्लांट का भूमि पूजन, 5 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रक्षा क्षेत्र का बड़ा निवेश होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमि पूजन किया. इस परियोजना से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को देश के नए रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Chief Minister Dr Mohan Yadav and Union Minister Jyotiraditya Scindia (File Photo).

शिवपुरी में बनेगा आधुनिक डिफेंस प्लांट

अडानी समूह की ओर से स्थापित किए जाने वाले इस अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण शिवपुरी में किया जाएगा. यह परियोजना केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के साथ-साथ मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी नई गति देने का प्रयास मानी जा रही है.

5 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद

इस परियोजना के जरिए करीब 5 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है. साथ ही स्थानीय छोटे और मध्यम उद्योगों, यानी MSMEs को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा, परियोजना का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में निर्माण कार्य पूरा कर उत्पादन शुरू करना है. इसे समयबद्ध औद्योगिक परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार दोनों को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

ग्वालियर-चंबल बनेगा डिफेंस हब

ग्वालियर में पहले से संचालित स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और शिवपुरी के नए संयंत्र के साथ पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में रक्षा उत्पादन का मजबूत इकोसिस्टम विकसित होने की संभावना है. इससे भारत की रक्षा विनिर्माण क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा, हाल के वर्षों में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कई बड़े निवेश हुए हैं. शिवपुरी का यह डिफेंस प्लांट, गुना की सीमेंट परियोजना और अन्य औद्योगिक इकाइयों के साथ क्षेत्र को मध्य भारत के उभरते औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार पर सस्पेंस, शोभा भारती का नाम सबसे आगे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें