MP News: मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक, सतना और मनावर में दर्जनों लोग घायल
MP News: मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों ने दहशत का माहौल बना दिया है। सतना और मनावर में अलग-अलग घटनाओं में सिर्फ कुछ घंटों के भीतर दर्जनों लोग घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सतना में 3 घंटे में 40 लोगों पर हमला
सतना शहर में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक सफेद आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया। इसने मात्र तीन घंटे के भीतर करीब 40 लोगों को काट लिया, हमले की शुरुआत गहरानाला क्षेत्र से हुई, जो धीरे-धीरे माहेश्वरी स्वीट्स, खेरमाई रोड, खोवा मंडी, अस्पताल चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक फैल गई, लोगों ने बताया कि कुत्ता अचानक लोगों पर झपटने लगा, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों और घरों में छिप गए, घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
मनावर में 26 लोग और 3 पशु घायल
वहीं धार जिले के मनावर में गुरुवार सुबह एक लाल रंग के आवारा कुत्ते ने 3 घंटे के भीतर 26 लोगों और 3 पशुओं पर हमला कर दिया।
धार रोड से शुरू हुआ यह हमला अंबिका कॉलोनी तक फैल गया, जहां लोग दहशत में सड़कों से हटकर घरों और दुकानों में छिपने लगे।
घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को बड़वानी रेफर किया गया।
अस्पतालों में भारी भीड़
दोनों शहरों में हालात ऐसे रहे कि अस्पतालों के इंजेक्शन कक्ष मरीजों से भर गए। डॉक्टरों ने कई मामलों में इम्युनोग्लोब्युलिन इंजेक्शन भी लगाया, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।
प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
घटनाओं के बाद प्रशासन हरकत में आया और कुत्तों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। मनावर में 10 कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई गई है, जो प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चला रही है।
छिंदवाड़ा में चौंकाने वाला मामला
इसी बीच छिंदवाड़ा जिले से एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां डॉग बाइट के बाद एक महिला में रेबीज जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। वह लोगों पर हमला करने लगी और पानी से भी डरने लगी।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कपूरी बेदौलिहान गांव में आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी भीषण आग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
