Sidhi News: सीधी के कपूरी बेदौलिहान गांव में आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी भीषण आग

Sidhi News: सीधी के कपूरी बेदौलिहान गांव में आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी भीषण आग

Sidhi News: सीधी के कपूरी बेदौलिहान गांव में आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी भीषण आग

Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल तहसील अंतर्गत कपूरी बेदौलिहान गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली के खंभे में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
यह आग गांव निवासी सुभाष मिश्रा के खलिहान से शुरू हुई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा गेहूं और कृषि सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई।

तेज़ी से फैली आग, फसल खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लगभग 4 एकड़ में तैयार फसल जलकर राख हो गई। इसके साथ ही खलिहान के आसपास मौजूद 30 से 35 पेड़ भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका। इसके बाद गांव के करीब 20 से 25 लोगों ने मिलकर खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

भारी आर्थिक नुकसान

आग की इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खलिहान में रखा पूरा गेहूं, पेड़-पौधे और अन्य कृषि सामग्री जलकर खाक हो गई, जिससे परिवार को हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है, वहीं चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में कृषि-जन चौपाल में कलेक्टर विकास मिश्रा का बड़ा एक्शन, लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें