MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी का चक्रवाती तूफान बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, भारी बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग भोपाल ने 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग संभागों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है. खास बात यह है कि 21 नवंबर को इसका प्रभाव ज्यादा रहने का अनुमान है, जिससे कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान इन इलाकों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है.
)
20 नवंबर से शुरू होगा मौसम में बदलाव
चक्रवाती सिस्टम के असर से 20 नवंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बूंदाबांदी के आसार हैं. वहीं, भोपाल सहित कई शहरों में पिछले दो दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है और सुबह के समय धुंध भी दिखाई दे रही है. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक प्रदेशवासियों को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं.

कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन
बारिश की संभावना के बीच प्रदेश में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. बीती रात शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. कटनी के करौंदी में पारा 10.9 डिग्री, दमोह में 12 डिग्री, नौगांव में 12.2 डिग्री और उमरिया में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पचमढ़ी में 13.2 डिग्री, छिंदवाड़ा और जबलपुर में 13.6 डिग्री तापमान रहा. वहीं, भोपाल में 13.18 डिग्री और सतना-सीधी में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
-1775614207653_v.webp)
पहाड़ों में बर्फबारी से MP में बढ़ेगी ठंड
मौसम में ठंडक बढ़ने के पीछे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी को भी अहम वजह माना जा रहा है. कश्मीर और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बर्फ गिरने से ठंडी हवाओं का प्रभाव मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में जब मौसमी सिस्टम आगे बढ़ेगा और उत्तरी हवाओं का असर मजबूत होगा, तब मध्य प्रदेश में ठंड और तेज हो सकती है.
![]()
आखिरी दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड?
मौसम विभाग के पिछले 10 वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े के दौरान ठंड बढ़ने का सिलसिला लगातार देखने को मिला है. पिछले 10 साल में 9 बार दूसरे पखवाड़े में तेज सर्दी दर्ज की गई. इस बार भी 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का सीधा असर पड़ने से ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है. इतिहास पर नजर डालें तो ग्वालियर में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और उज्जैन में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का पुराना ट्रेंड भी रहा है. ऐसे में महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में सक्रिय होने वाले मौसमी सिस्टम बारिश के साथ ठंड को और बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का DA बढ़ा, 53 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










