National News: मोबाइल पर अचानक बजा इमरजेंसी अलर्ट, सरकार के नए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का टेस्ट
National News: देशभर में शनिवार को लाखों मोबाइल फोन पर तेज सायरन जैसी आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट दिखाई दिया। यह कोई खतरे की चेतावनी नहीं थी, बल्कि सरकार द्वारा नए आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण था। इस तकनीक के जरिए भविष्य में आपदा या खतरे की स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

क्या है नया अलर्ट सिस्टम?
यह सिस्टम सामान्य SMS से अलग काम करता है, मोबाइल टावर के जरिए एक साथ पूरे क्षेत्र में सिग्नल भेजा जाता है, जिससे आसपास मौजूद सभी फोन पर अलर्ट पहुंच जाता है, इसमें इंटरनेट या किसी ऐप की जरूरत नहीं होती और यह कमजोर नेटवर्क में भी काम कर सकता है।
कब नहीं पहुंचेगा अलर्ट?
हालांकि यह तकनीक आधुनिक है, लेकिन हर स्थिति में काम नहीं करती
• जहां नेटवर्क नहीं होगा, वहां अलर्ट नहीं पहुंचेगा
• फोन बंद या बैटरी खत्म होने पर संदेश नहीं मिलेगा
• एयरप्लेन मोड ऑन होने पर सिस्टम काम नहीं करेगा
• पुराने या फीचर फोन इसे सपोर्ट नहीं करते
• अगर इमरजेंसी अलर्ट सेटिंग बंद है, तो भी मैसेज नहीं आएगा
बिना SIM के भी मिलेगा अलर्ट
इस तकनीक की खास बात यह है कि यह नंबर नहीं, बल्कि लोकेशन के आधार पर काम करती है, अगर फोन नेटवर्क से जुड़ा है, तो बिना सिम कार्ड के भी अलर्ट दिखाई दे सकता है।
क्यों है ये जरूरी?
सरकार इसे भविष्य की “लाइफ-सेवर टेक्नोलॉजी” मान रही है, इससे भूकंप, बाढ़, चक्रवात या सुरक्षा खतरे जैसी स्थितियों में कुछ ही सेकंड में लाखों लोगों तक चेतावनी पहुंचाई जा सकेगी, यह नया अलर्ट सिस्टम आपदा प्रबंधन में बड़ा बदलाव ला सकता है, लेकिन अभी भी कुछ तकनीकी सीमाएं मौजूद हैं, नेटवर्क, डिवाइस और यूजर सेटिंग्स पर इसकी सफलता निर्भर करेगी, तभी यह हर व्यक्ति तक पूरी तरह पहुंच पाएगा।
यह भी पढ़ें : MP News: किसानों के लिए नया नियम, ई-टोकन के बिना नहीं मिलेगा खाद, सरकार ने शुरू की डिजिटल व्यवस्था
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
