Rewa News: साईं मंदिर के सामने ठेले को लेकर विवाद, शराब के नशे में युवक ने किया हंगामा, मारपीट का VIDEO वायरल
Rewa News: रीवा शहर में साईं मंदिर के सामने ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ एक छोटा सा विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। बुधवार रात हुई इस घटना का वीडियो गुरुवार सुबह सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुटखे की लेनदेन से शुरू हुआ झगड़ा
जानकारी के अनुसार, दुर्गा शक्ति गुप्ता नामक युवक यहां ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि गुटखे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर विवाद का रूप ले बैठी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
वीडियो में दिखी तोड़फोड़ और मारपीट
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले एक युवक ठेले में तोड़फोड़ करता है। इसके बाद दूसरे पक्ष का युवक लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई करता नजर आता है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई।
शराब के नशे में पहुंचा था आरोपी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, साबिर अली नामक युवक देर रात भारी शराब के नशे में ठेले पर पहुंचा था। इसी दौरान उसका ठेले वाले से विवाद हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया, मामले में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला सामान्य धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें : MP News: MP के राजगढ़ में बाल विवाह का चौंकाने वाला खुलासा, 8 साल की बच्ची और 9 साल के बच्चे की शादी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
