Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर
Rewa News: रीवा जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम जराहा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

रीवा से गंगेव जा रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, अविनाश शर्मा (35) निवासी जेपी नगर और मुकेश दहिया (31) निवासी सीजवार, बाइक से रीवा से गंगेव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जराहा स्थित राइस मिल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
सिर में गंभीर चोट, हालत नाजुक
हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
एफआरबी टीम ने दिखाई तत्परता
सूचना मिलते ही मनगवां थाना की एफआरबी टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा और टीम ने बिना समय गंवाए घायलों को पुलिस वाहन से रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में जंगली हाथियों की दस्तक, गांवों में दहशत, फसलों को भारी नुकसान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
