Rewa News: रीवा में जंगली हाथियों की दस्तक, गांवों में दहशत, फसलों को भारी नुकसान

Rewa News: रीवा में जंगली हाथियों की दस्तक, गांवों में दहशत, फसलों को भारी नुकसान

Rewa News: रीवा में जंगली हाथियों की दस्तक, गांवों में दहशत, फसलों को भारी नुकसान

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों की आमद से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। गुरुवार को गोविंदगढ़ क्षेत्र के टीकर और हरदुआ गांव में हाथियों का झुंड पहुंच गया, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

एक महीने से विंध्य में लगातार मूवमेंट

बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल पिछले एक महीने से विंध्य क्षेत्र में लगातार घूम रहा है। इस दौरान सीधी, मऊगंज और रीवा जिले के कई गांवों में ये झुंड पहुंच चुका है और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा चुका है।

खेतों में जाने से डर रहे किसान

टीकर और हरदुआ गांव में हाथियों के पहुंचने की खबर मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। कई लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है, वहीं खेतों की रखवाली कर रहे किसानों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग अलर्ट, निगरानी जारी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और हाथियों के पास जाने से बचें, वन विभाग का कहना है कि प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : Rewa News: साईं मंदिर के सामने ठेले को लेकर विवाद, शराब के नशे में युवक ने किया हंगामा, मारपीट का VIDEO वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें