Satna News: ड्यूटी से गायब 5 महिला रोजगार सहायकों पर एक्शन, 2 दिन में मांगा जवाब

Satna News: ड्यूटी से गायब 5 महिला रोजगार सहायकों पर एक्शन, 2 दिन में मांगा जवाब

Satna News: ड्यूटी से गायब 5 महिला रोजगार सहायकों पर एक्शन, 2 दिन में मांगा जवाब

Satna News: सतना जिले में कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने पर पांच महिला ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।

नागौद ब्लॉक की पंचायतों में पदस्थ

जारी नोटिस के अनुसार, ये सभी महिला जीआरएस नागौद ब्लॉक की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में पदस्थ हैं। ग्राम पंचायत छींदा की रश्मि सिंह, इटमा की अंजू सिंह, रुनेही की प्रियंका सिंह और दुरेहा की प्रियंका त्रिपाठी अपने कार्यक्षेत्र से दूर रह रही हैं।

कार्यस्थल छोड़ दूसरी जगह रह रहीं

नियमों के अनुसार, मनरेगा के तहत नियुक्त जीआरएस को उसी पंचायत क्षेत्र में रहना अनिवार्य होता है, जहां उनकी तैनाती होती है। आरोप है कि ये सभी कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थान से दूर रहकर शासकीय कार्यों को प्रभावित कर रही हैं।

2 दिन में जवाब नहीं तो सख्त कार्रवाई

सीईओ ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित कर्मचारियों द्वारा दो दिन के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: कॉलेज चौराहे के पास भीषण आग, चाय-पान की गुमटियां जलीं, बड़ा हादसा टला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें