Rewa News: कॉलेज चौराहे के पास भीषण आग, चाय-पान की गुमटियां जलीं, बड़ा हादसा टला
Rewa News: रीवा शहर के कॉलेज चौराहे के पास जॉन टावर के बगल में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने वहां रखी चाय-पान की गुमटियों और सूखे कचरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे देखते ही देखते हालात भयावह हो गए।

ट्रांसफार्मर के चलते बढ़ा खतरा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत विद्युत मंडल व फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। इलाके में कई ट्रांसफार्मर लगे होने के कारण आग और भी खतरनाक हो सकती थी। ऐसे में सबसे पहले एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कराई गई।
तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कई गुमटियां पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, जहां आग लगी वहां सूखे कचरे का बड़ा ढेर जमा था। गर्मी के कारण कचरा पूरी तरह सूख चुका था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
सिगरेट से लगी आग की आशंका
प्रारंभिक अनुमान है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट लापरवाही से फेंक दी होगी, जिससे आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि आग पास की दुकानों तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था, देर रात सुनसान इलाके में लगी इस आग से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
