Rewa News: रीवा के पनवार थाना क्षेत्र में 87 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Rewa News: रीवा के पनवार थाना क्षेत्र में 87 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Rewa News: रीवा के पनवार थाना क्षेत्र में 87 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Rewa News: रीवा जिले के पनवार थाना पुलिस ने ग्राम खारा के जोरी टोला में बड़ी कार्रवाई करते हुए 87 किलो गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकर लाल कोल के घर स्थित भूसे वाले मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।

भूसे के नीचे छिपा था गांजा

तलाशी के दौरान पुलिस ने भूसे के नीचे छिपाकर रखा गया 87 किलो गांजा बरामद किया। इसके बाद पूरे मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया और मामले की जांच शुरू की गई, पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है और नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से शंकर लाल कोल और पुनीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी जिले में बुजुर्ग महिला ने बेटे और बहू पर संपत्ति हड़पने और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें