Rewa News: रीवा के मार्तंड स्कूल में लगी भीषण आग, प्राचार्य कक्ष में नुकसान, जांच के आदेश
Rewa News: रीवा शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड क्रमांक-2 में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्राचार्य कक्ष में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से सीसीटीवी डीवीआर, एसी, कुर्सियां, टेबल और अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

नीट परीक्षा के बाद उठे सवाल
बताया जा रहा है कि इसी विद्यालय में एक दिन पहले नीट परीक्षा आयोजित हुई थी। ऐसे में आग लगने की घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर सीसीटीवी डीवीआर के जल जाने को लेकर संदेह और सवाल भी उठ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद स्कूल परिसर में आग लगना गंभीर मामला है। घटना के बाद यह भी सवाल उठ रहा है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसकी जानकारी संबंधित विभागों तक समय पर क्यों नहीं पहुंची।

प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर चर्चा
इस घटना के बाद विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्राचार्य की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि प्राचार्य पूर्व में भी एक मामले को लेकर विवादों में रह चुके हैं।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विद्यालय के प्राचार्य सुदामलाल गुप्ता ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने बताया कि स्टाफ ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे आग ज्यादा नहीं फैल सकी।
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी तरह की साजिश या शरारत सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी गई थी और पुलिस को घटना की जानकारी काफी देर बाद मिली, फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हैं। पूरी सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: सोशल मीडिया टिप्पणी मामला: रीवा में आरोपी हिरासत में, यूपी STF को सौंपा गया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
