Rewa News: रीवा नेशनल हॉस्पिटल में आग के बाद मरीजों और परिजनों से मारपीट का आरोप, VIDEO आया सामने

Rewa News: रीवा नेशनल हॉस्पिटल में आग के बाद मरीजों और परिजनों से मारपीट का आरोप, VIDEO आया सामने

Rewa News: रीवा नेशनल हॉस्पिटल में आग के बाद मरीजों और परिजनों से मारपीट का आरोप, VIDEO आया सामने

Rewa News: रीवा शहर के नेशनल हॉस्पिटल में मंगलवार शाम आग लगने के बाद हालात बेकाबू हो गए। अस्पताल में धुआं फैलने और अफरा-तफरी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान अस्पताल कर्मचारियों पर मरीजों के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मारपीट का VIDEO आया सामने

घटना का एक वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें कई अस्पताल कर्मचारी मिलकर एक मरीज की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। घायल परिवार लहूलुहान हालत में समान थाने पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

संकरे एग्जिट गेट पर बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद लोग अस्पताल के संकरे एग्जिट गेट से बाहर निकल रहे थे, लेकिन रास्ते में कबाड़ रखा होने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आरोप है कि जब मरीज और परिजनों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई।

“50 हजार जमा करवाए, फिर भी पीटा”

घायल पीड़िता सुनीता मिश्रा ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर उनसे 50 हजार रुपए से ज्यादा जमा करवाए गए, लेकिन आग लगने के दौरान उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने तक नहीं दिया गया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर अस्पताल कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से पूरे परिवार के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी कहा कि महिला होने के बावजूद उनके साथ अभद्रता और हिंसा की गई।

पुलिस जांच में जुटी

समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर अखिलेश पटेल ने आग लगने की घटना स्वीकार की, लेकिन मरीज और परिवार द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद शहर के निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रीवा के कई अस्पताल बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे हैं। कई जगहों पर न पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट हैं और न ही अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था, जिससे हादसों के दौरान हालात और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा नेशनल हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें