Rewa News: रीवा RTO कार्यालय में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का औचक निरीक्षण, विवाद के बीच कर्मचारी को लगाई कड़ी फटकार
Rewa News: रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान एक निजी कर्मचारी को सख्त फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान कर्मचारी और महिला कर्मी के बीच हुए विवाद की शिकायत पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और दोबारा ऐसी स्थिति बनने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

महिला कर्मचारी और निजी कर्मी के विवाद की शिकायत
जानकारी के अनुसार, मामला महिला कर्मचारी दर्शना वाकड़े और निजी कर्मचारी शैलू गुप्ता के बीच हुए विवाद से जुड़ा है. महिला कर्मचारी ने निजी कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था. शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर बिना पूर्व सूचना के आरटीओ कार्यालय पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान बढ़ी सख्ती
जांच के दौरान निजी कर्मचारी ने महिला कर्मचारी पर भी आम लोगों से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के आरोप लगाए. इस पर कलेक्टर ने कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि कार्यालय में अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए भविष्य में विवाद दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.
कार्यालय और पार्किंग व्यवस्था का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने आरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने परिसर में मौजूद अनधिकृत वेंडरों और बाहरी लोगों को हटाने के निर्देश दिए. साथ ही पार्किंग व्यवस्था सुधारने और परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए.
अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर सख्ती
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आरटीओ कार्यालय आम नागरिकों की सुविधा के लिए है. इसलिए परिसर में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए. उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिल सकें, सूत्रों के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार और अव्यवस्था की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया. आरटीओ आशुतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन शुरू कर दिया गया है और परिसर में व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बढ़ती चेन स्नेचिंग पर कांग्रेस का आरोप, मेडिकल नशे के कारोबार को बताया अपराधों की बड़ी वजह
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
