Rewa News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के अमहिया आवास में घुसी भीड़, नकाबपोश संदिग्ध दिखने से बढ़ी चिंता

Rewa News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के अमहिया आवास में घुसी भीड़, नकाबपोश संदिग्ध दिखने से बढ़ी चिंता

Rewa News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के अमहिया आवास में घुसी भीड़, नकाबपोश संदिग्ध दिखने से बढ़ी चिंता

Rewa News: रीवा में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए उनके बंगले का घेराव करने पहुंचे थे. प्रदर्शन के दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरे को पार कर आगे बढ़ने लगी.

Rewa To Be Ahead Of Others In Development: Deputy CM Rajendra Shukla

गेट पर चढ़कर परिसर में घुसी भीड़

प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए डिप्टी सीएम के आवास के मुख्य गेट पर चढ़ने की कोशिश की और कुछ लोग जबरन परिसर के अंदर तक पहुंच गए. हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने तत्काल मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इस घटना ने वीआईपी आवास की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नकाबपोश व्यक्ति से बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

इसी दौरान प्रदर्शनकारी भीड़ के बीच एक संदिग्ध नकाबपोश व्यक्ति नजर आने की बात सामने आई. घटना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में जुट गई हैं. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की गई. फिलहाल संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर जांच की जा रही है.

डिप्टी सीएम ने की हाई लेवल बैठक

घटना की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन और संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में अस्पताल की मौजूदा स्थिति और प्रसूता की मौत के बाद बने हालात की समीक्षा की गई. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करते हुए आगे की कार्रवाई को लेकर भी स्थिति का जायजा लिया गया.

प्रसूता की मौत के बाद लगातार विरोध

दरअसल, संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके बच्चे की मौत के बाद रीवा में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को हुआ बंगले का घेराव भी इसी विरोध का हिस्सा था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा घेरा टूटने और भीड़ के परिसर में पहुंचने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: सोहागी पहाड़ के पास तालाब में डूबीं दो बहनें, SDRF ने बरामद किए शव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें