Rewa News: रीवा दौरे पर डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल का बड़ा ऐलान, अस्पताल विस्तार से लेकर शहीद स्मारक तक कई परियोजनाओं की समीक्षा
Rewa News: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के रीवा दौरे के दौरान स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली. उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया. इस नई सुविधा के शुरू होने से अस्पताल में ऑपरेशन की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा.

अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश
डिप्टी CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक मरीजों को बेहतर इलाज मिले. उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही हर महीने की 9 और 25 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा, जहां स्त्री रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का होगा विस्तार
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बढ़ते मरीजों को देखते हुए नए भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. निर्माण पूरा होने के बाद अस्पताल में बेड की संख्या बढ़कर 400 हो जाएगी. उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर एजेंसी को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए, राजेंद्र शुक्ल ने नैकहाई स्थित शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने स्मारक परिसर में पाथवे, वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही निर्माण में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को तत्काल हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.
विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा
सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को भू-अर्जन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने और प्रभावित भूमि स्वामियों को निर्धारित समय में मुआवजा देने के निर्देश दिए, बैठक में बीहर रिवर फ्रंट, एयरपोर्ट सड़क, रीवा-गड्डी रोड और ढेकहा तिराहे से बनकुइयां तिराहे तक सड़क निर्माण जैसी परियोजनाओं की समीक्षा की गई. अधिकारियों को इन सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में तेंदूपत्ता मजदूरी भुगतान अटका, हजारों श्रमिकों ने बैंक व्यवस्था पर उठाए सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










